Breaking :
||यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बीडीएम सवारी गाड़ी के परिचालन पर फिर लगी रोक, 29 मई से शुरू होना था परिचालन, अब इस..||चतरा: TSPC के एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद||पलामू: TSPC सुप्रीमो की पत्नी को लेवी के पैसे पहुंचाने जा रहे दो उग्रवादी गिरफ्तार||लातेहार: माओवादियों ने पुल निर्माण स्थल पर मचाया उत्पात, एक पोकलेन और चार ट्रैक्टरों में लगा दी आग||पलामू: बैंक में पैसा जमा करने जा रहे युवक से बदमाशों ने लूट लिये 63 हजार||पलामू: प्रेम प्रसंग में नाबालिग छात्रा हुई गर्भवती, गर्भपात की दवा खाने पर बिगड़ी हालत||आशुतोष कुमार लातेहार और बबलू कुमार बने चंदवा के थाना प्रभारी||पलामू में आर्केस्ट्रा के दौरान जमकर मारपीट, उप मुखिया ने भाजपा नेता सहित चार को दांतों से काटकर किया घायल||लातेहार: हेरहंज में बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम||लातेहार: जूनियर इंजीनियर की गाड़ी से मिला रिवॉल्वर, गिरफ्तार

37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दूसरे दिन झारखंड को एक स्वर्ण व एक रजत

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स ऊंची कूद में हिमांशु सिंह ने स्वर्ण 100 मी. में सदानंद ने जीता रजत

रांची : भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा 11 से 15 नवंबर तक असम के साई एथलेटिक्स स्टेडियम,गोहाटी में आयोजित 37वी राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दुसरे दिन पूर्वी सिंहभूम के हिमांशु सिंह ने बालक 14 वर्ष आयु ऊंची कूद में 1.77 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। वही हजारीबाग के सदानंद कुमार ने बालक 20 वर्ष आयु वर्ग में 10.73 से. का समय लेते हुए रजत पदक जीता।

इस उपलब्धि पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सी डी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, सी. ई. ओ .एस.के. पाण्डेय, झारखंड एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर ,कोच सह साई सैग के प्रभारी बिनोद सिंह,कोच आशू भाटिया, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी टीम मैनेजर शैलेश शर्मा, वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, आलोक मिश्रा,संजय, त्रिपाठी,सिकंदर महतो, सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, फादर रामू, राकेश सिंह, रणवीर सिंह,अजय नायक, सरोज यादव, अरविन्द कुमार,शशांक भूषण सिंह, प्रिया भारती,राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी।