रांची : रातू रोड में व्यवसाई को अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर
रांची : राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित गेलैक्सिया मॉल के पास अज्ञात अपराधियों ने जमीन के व्यवसायी कमल भूषण को गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उन्हें चार गोलियां मारी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद सुखदेव नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गोली लगने के बाद कमल भूषण को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उसके बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
इस मामले को लेकर सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने आशंका जताई है कि गोली की यह घटना जमीन विवाद में हुई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कमल भूषण की बहू पर भी फायरिंग हुई थी। कमल भूषण की गिनती रांची के बड़े कारोबारियों में होती है।
