Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: भाई और प्रेमी से शिकायत कर महिला ने पति को पिटवाया, मामला पहुंचा थाने

पलामू : जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजहरा गांव के चैनपुर थाना क्षेत्र के ओड़नार गांव निवासी केेश्वर भुइयां का पुत्र रामसुंदर राम की उसके ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी। इससे राम सुंदर राम का बायां पैर टूट गया है। मंगलवार को माता-पिता व एक दर्जन परिजन घायलों को देखने चैनपुर से राजहरा गांव पहुंचे। यहां से रामसुंदर राम को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल रामसुंदर राम ने बताया कि उसकी पत्नी प्रभा देवी, साला संतोष भुइयां और उसके प्रेमी ने मिलकर उसे लाठियों से पीटा। इससे उनका बायां पैर टूट गया। उसने बताया कि वह अपनी ससुराल राजहरा में 1 साल से पत्नी के साथ रह रहा है। वह ट्रैक्टर में मजदूरी का काम करता है। शाम को जब वह काम करके घर लौटा तो उसकी पत्नी ने अपने भाई और प्रेमी से शिकायत कर उसकी पिटाई करवा दी।

रामसुंदर राम

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर पत्नी प्रभा का कहना है कि उनके पति का आरोप गलत है। शराब के नशे में उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा था। इस पर उसके पति का भाई से झगड़ा हो गया।

प्रभा देवी

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

ओडनार गांव से आये घायल रामसुंदर की मां, फूलझड़ी देवी, पिता केश्वर भुइयां, बहन इना देवी, मौसी बत्ती देवी समेत दर्जनों लोग थाना परिसर में जमे थे। शिकायत के बाद थाना पुलिस ने घायल का मेडिकल जांच कराया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी है।