Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू : TSPC का एरिया कमांडर गिरफ्तार, जंगल की ओर भागने के दौरान पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा

पलामू : टीएसपीसी के एरिया कमांडर राजकुमार गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजकुमार गंजू के पास से एक देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं।

राजकुमार गंजू मनातू थाना क्षेत्र के बेटापत्थल गांव से मंगलवार देर रात गिरफ्तार हुआ है. एएसपी ऑपरेशन बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया गया है कि मनातू थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है.

जानकारी के अनुसार राजकुमार 9 से अधिक मामले का आरोपी है। वह हाल में ही बीड़ी पत्ता से सम्बन्धित लेवी वसूलने के लिए वह बेटापत्थल गांव आया था। राजकुमार बेटापत्थल गांव का ही रहने वाला है।

पलामू की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस को जानकारी मिली कि राजकुमार गंझू की माँ की मौत कुछ दिनों पहले हुई है। इस वजह से वह अपने गांव जरूर आएगा। वह अपनी माँ के अंतिम संस्कार में आया । उसके साथ टीएसपीसी के टॉप कमांडर और अन्य चार पांच नक्सली शामिल थे। इसी सूचना पर मनातू थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस को आता देख राजकुमार गंझू जंगल की ओर भागा, जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

बता दें कि राजकुमार गंझू 2001 से माओवादी संगठन में सक्रिय था। 2015 से वह TSPC में शामिल हो गया था।