Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा- सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार का माध्यम बन गये हैं मान्यता प्राप्त वेंडर, हो भौतिक सत्यापन

लातेहार : लातेहार जिले में स्थित मान्यता प्राप्त विक्रेताओं (वेंडरों) के भौतिक सत्यापन के लिए जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने उप विकास आयुक्त को पत्र लिखा है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि विभिन्न स्रोतों से ऐसी जानकारी मिल रही है कि लातेहार जिले में मान्यता प्राप्त विक्रेता (वेंडर) सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार का माध्यम बन गये हैं। साथ ही बड़ी संख्या में उनके प्रतिष्ठान कागजों पर चल रहे हैं। प्रतिष्ठान कर चोरी में भी शामिल है। सरकारी रिकॉर्ड में पेश किये गये आंकड़े और उनके द्वारा सरकार को सौंपे गये पत्र में अंतर होने की संभावना है। इन सभी तथ्यों की निगरानी के अभाव में बड़े पैमाने पर अनियमितता की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने लिखा है कि सभी मान्यता प्राप्त विक्रेताओं का भौतिक सत्यापन के साथ-साथ उनके दस्तावेजों की जांच करना नितांत आवश्यक है, ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

Latehar Latest News Today