Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में मानसिक परेशानी से जूझ रहे युवक ने की ख़ुदकुशी

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के बांड़ी गांव निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ गैंता सिंह 35 वर्ष ने अपने घर में ही सोमवार की सुबह करीब नौ बजे फांसी पर लटक कर जान दे दी। थाना पुलिस को सूचना मिलते ही एएसआई मिश्रा मांझी, रामप्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का प्रतीत होता है। मिली जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से तनाव में रहता था। सोमवार की सुबह अपने घर के बल्ली में नायलॉन की रस्सी को फंदा बनाकर उसमें झूल गया। परिजनों ने जबतक आस पास शोर मचा कर लोगों को बुलाया तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ गये थे। मृतक अपने पीछे पत्नी चिंता देवी और एक बच्ची को छोड़ गया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर अनेक लोग उपस्थित थे।