Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार जिला खेल स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन, डीसी ने कहा- योग दिवस पर नियमित योग करने का लें संकल्प

लातेहार : आज 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लातेहार जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला खेल स्टेडियम में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ उपायुक्त भोर सिंह यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इस योग शिविर का मुख्य उद्देश्य ना केवल लोगों को योग के विभिन्न आसनों, क्रियाओं व प्राणायामों के बारे में जानकारी देना और योगाभ्यास कराना है, बल्कि इसे अधिक से अधिक घरों तक नियमित दिनचर्या के रुप में पहुंचाना भी है। हमें इस योग दिवस पर नियमित योग करने का संकल्प लेना चाहिए। मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित रूप से योग करना आवश्यक है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

योग शिविर को संचालित करते हुए योग प्रशिक्षक मुकेश पाण्डेय ने शिविर में योगासनों जैसे – कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन त्रिकोणासन, प्रानोध्यान सहित कई अन्य योग का अभ्यास कराया। उन्होंने बैठकर, पेट एवं पीठ के बल लेटकर किये जाने वाले भी कई योगाभ्यास को कराया तथा उसके लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, स्थानीय लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया।

इस योग शिविर में जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।