Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: महिलाओं ने मारपीट व छेड़छाड़ का लगाया आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के गुर्गू गांव की महिलाओं ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गुर्गू गांव की तीन महिलाओं सुनीता देवी पति सिनोध यादव, बबीता देवी पति बिनेशर यादव, सुबंती देवी पति मुनेशर यादव ने आवेदन में लिखा है कि गुर्गू गांव निवासी सुनील यादव, रमेश यादव पिता स्व तेतर यादव, दीपक यादव पिता स्व. तुलामन यादव, अखलेश यादव पिता चितावन यादव ने मारपीट व छेड़खानी की है। जब वे लोग खेत में गोबर डालकर लौट रहे थे। तभी अचानक तीन मुहान के पास उन्हें लाठी-डंडे से पीटकर सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे वे घायल होकर बेहोश हो गये। महिला थाने में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।

अर्जी में मांग की गयी है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाये। इधर महिला के पति बिनेश्वर यादव ने कहा कि उन लोगों पर कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ गया है और बार-बार धमकी मिल रही है। जिससे पूरा परिवार डरा हुआ है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है।