Breaking :
||पलामू की महिला विधायक पर सार्वजनिक मंच पर हेमंत सोरेन की टिपण्णी से भाजपा में आक्रोश, कहा- महिलाओं का सम्मान करना भूल गये हैं मुख्यमंत्री||अयोध्या श्रीराम मंदिर से आये पूजित अक्षत को झारखंड के सभी जिलों में भेजने की तैयारी||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, सड़क जाम||लातेहार: बालूमाथ में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर||पलामू: देवर ने भाभी को पीट-पीट कर मार डाला, पारिवारिक विवाद में दिया घटना को अंजाम, दो बेटों के साथ गिरफ्तार||लातेहार: मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत||मुख्यमंत्री ने पलामू में 75 योजनाओं की रखी आधारशिला, 113 योजनाओं का किया उद्घाटन, करोड़ों रुपये की बांटी परिसंपत्ति||BSF के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री, कहा- देश जल्द होगा वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त||लातेहार में फूड प्वाइजनिंग: चावल में गिरी थी छिपकली, खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार||लातेहार: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, एक घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
Saturday, December 2, 2023
गारूपलामू प्रमंडललातेहार

तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन लेकर फरार, रेफर

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : ज़िले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत गारू-कोटाम मुख्य मार्ग पर एक तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से कबरी भुइयां टोली निवासी मीना देवी (पति स्वर्गीय कृष्णा भुइयां) गंभीर रूप से घायल हो गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में घायल महिला की बेटी ने बताया कि वह गारू आधार कार्ड का कार्य कराने आयी हुई थी। जिसके बाद वह टैम्पू से घर लौट रही थी। तभी टैम्पू चालक कुई गांव के पास सवारी उतार रहा था। जिस वजह से वह टैम्पू से नीचे उतरी थी। तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी।

इधर हादसे के बाद वाहन चालक ट्रैक्टर लेकर फरार है। ट्रैक्टर के धक्के के बाद दर्द से कराह रही घायल महिला को कोटाम स्कूल के शिक्षक अनिल कुमार शर्मा ने मानवता का परिचय देते हुए आनन-फानन में कार में बैठाकर इलाज के लिए गारू रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने कहा हादसे के बाद दर्द से कराह रही महिला की मदद के लिए कोई आगे नही आ रहा था। वह काफी देर से घायल अवस्था में घटनास्थल पर पड़ी हुई थी। स्कूल से लौटने के दौरान भीड़ को देखकर नजदीक गया तो देखा मीना देवी चोटिल है। जिसे तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में लाकर भर्ती करवा दिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर, गारू रेफरल अस्पताल के डॉक्टर ने जांचकर बताया कि महिला का एक हाथ बुरी तरह जख्मी है। डॉक्टरों ने महिला की स्तिथि को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक वाहन चालक और वाहन संख्या के बारे में पता नही चल सका है।