Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में दिनदहाड़े महिला से लूट, बाइक सवार लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम

लातेहार : सोमवार को मनिका प्रखंड क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक से पैसा निकाल कर बैंक से बाहर निकली कलावती देवी (ग्राम बिचलीदाग) से अज्ञात लुटेरों ने दिनदहाड़े 21 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये।

कलावती देवी ने बताया कि मनिका भारतीय स्टेट बैंक से 20 हजार निकाल कर पर्स लेकर बैंक से बाहर निकली थी कि मोटरसाइकिल से दो अज्ञात लोगों ने हमारा पर्स छीन लिया और भाग गये, हमारे पर्स में पहले 1 हजार रुपये थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुटेरे पल्सर बाइक पर सवार होकर आये थे और पैसे लूटने के बाद पल्सर बाइक पर सवार होकर तेज गति से मेदिनीनगर की ओर निकल गये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना की जानकारी मिलते ही मनिका थाने के एसआई प्रदीप कुमार राय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं बैंक के बगल के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है ताकि लूट में शामिल लोगों की जल्द से जल्द पहचान की जा सकेगी।