Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में जमीन हड़पने के इरादे से भतीजे ने चाची का अपहरण कर की जान से मारने की कोशिश

पलामू :जिले के हैदरनगर थाना पुलिस ने कोसियारा थाने के पास एक झाड़ी से बेहोशी की हालत में एक महिला को बरामद किया है. महिला की पहचान बिहार के बारुण थाना क्षेत्र के सिलौंजा गांव के रूप में हुई है। आरोप है कि 55 वर्षीय कुसुम देवी का अपहरण जमीन हड़पने के लिए उसके भतीजे की हत्या करने के इरादे से किया गया था।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने महिला को बरामद कर बेहोशी की हालत में हैदरनगर अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह दिवंगत ललन यादव की पत्नी है और बिहार के बारुण थाना अंतर्गत सिरिस के सिलौंजा गांव की रहने वाली है। वह अपने परिवार में इकलौती बेटी है। इसके अलावा कोई संतान नहीं है। उसका भतीजा उसकी जमीन हड़पना चाहता है। इसलिए वह मेरी और मेरी बेटी को मारने की कोशिश कर रहा है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

पीड़िता ने बताया कि गांव में धनरोपनी का काम कर रही थी। तभी स्कॉर्पियो से पांच लोगों ने आकर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद बीच रास्ते में ही उन्हें एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाया गया। उसके बाद उसे कुछ पता नहीं है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी ने बेहोशी की हालत में कागजों पर अंगूठे का निशान लिया था। आशंका है कि फर्जी दस्तावेज बनाकर हमारी जमीन हड़पने के इरादे से अंगूठे का निशान लिया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

हैदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने बताया कि ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि महिला कोशियारा थाने के पास झाड़ी में बेहोश पड़ी है। घटना की पुष्टि के लिए थाने के दो चौकीदार भेजे गए। उसके ठीक होने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की सूचना दे दी गई है। उसका समुचित इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला कुसुम देवी ने होश आने पर इस घटना में शामिल गांव के पिंटू यादव, आनंद यादव, उमेश यादव, सत्येंद्र यादव, संजय यादव के नामों का खुलासा किया है।