Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ में जंगली हाथियों का उत्पात, फसल व चारदीवारी को पहुंचाया नुकसान

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में जंगली हाथियों ने बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे बसिया ग्राम अंतर्गत बरवा टोला एवं सूईया टोला में जमकर उत्पात मचाया है। जहां कई किसानों की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया और एक व्यक्ति की चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार बरवा टोला निवासी मनी महतो, अजय चौधरी, सत्यम कुमार के खेत में लगी मक्का, कद्दू, आम, केला, करेला, झींगा आदि की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया और चट कर गये। वहीं सुइयां टोला में गांधी लोहरा के चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया।

जंगली हाथियों के उत्पाद से उपरोक्त लोगों को करीब एक लाख रूपे का आर्थिक नुकसान हुआ बताया जा रहा है। जिसे देखते हुए पीड़ित परिवार ने वन विभाग के अधिकारियों से उचित मुआवजा की गुहार लगाते हुए इस क्षेत्र से जंगली हाथियों को भगाने की मांग की है।