Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में कम राशन देने से नाराज ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ किया हंगामा

बबन पासवान/मनिका

कम राशन देने वाले डीलरों पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

लातेहार : मनिका प्रखंड के भटको और जेरुआ गांव के सैकड़ों ग्रामीण जुटे और कम राशन देने को लेकर डीलर के खिलाफ हंगामा किया।

ग्रामीण मोहम्मद यूनुस, आजम अंसारी, मुनेजा खातून, एसा बीबी, सबौद्दीन अंसारी, नुन्ना देवी, प्रतिमा देवी, शिव कुमार, पवन सिंह, शबाना खातून, प्रमोद सिंह, सुरेंद्र सिंह, सबीना बीवी, सीमा देवी, रीगा देवी, रहमा बीबी, राजेंद्र सिंह, समुद्री कुंवर, शकुंती देवी, संगीता देवी, हबीबुल्लाह अंसारी समेत कई कार्डधारी ने कहा कि राशन दुकानदार भटको विजय शंकर साहू, भटको एवं बसंती स्वयं सहायता समूह जेरुआ के द्वारा प्रति व्यक्ति डेढ़ से 2 किलो तक राशन का कटौती कर रहे हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान से लिखित रूप में किया था। मामला को संज्ञान में लेते हुए प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष ने भटको गांव पहुंचकर मामले से अवगत हुए। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सह एमओ वीरेंद्र किंडो को पूरे मामला से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही बीडीओ भटको ग्राम पहुंचकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं।

मौके पर उपस्थित प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने कहा कि भटको ग्राम के ग्रामीणों ने लिखित शिकायत किया था कि डीलर विजय शंकर साहू के द्वारा कम राशन वितरण किया जा रहा है। डीलर के द्वारा बोला जा रहा है कि सरकार के ओर से आवंटन कम कर दिया गया है। जबकि किसी प्रकार का कोई आवंटन कम नहीं हुआ है। डीलरों के पास पूर्व से राशन उपलब्ध है वही राशन को वितरण करने का सरकार का निर्देश है।

बीडीओ सह एमओ वीरेंद्र किंडो ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो के हिसाब से राशन देना है। अंतोदय कार्ड धारी को 35 किलो राशन प्रति कार्ड देने का प्रावधान है। भटको एवं जेरुआ के ग्रामीणों से यह शिकायत मिली है कि डीलर विजय शंकर साह एवं जेरुआ के बसंती स्वयं सहायता समूह के द्वारा कम राशन वितरण किया जा रहा है।

बीडीओ ने कहां की प्रखंड के कोई भी लाभुक किसी राशन दुकानदार से कम राशन नहीं लें। आवंटन कम होने की बात पर बीडीओ ने कहा कि कोई भी राशन दुकानदार का आवंटन कम नहीं हुआ है। पूर्व से जिनके पास ऑनलाइन आवंटन शो कर रहा था वही राशन कार्ड धारी को वितरण करना है। वहीं बीडीओ ने कहां की भटको एवं जेरुआ के डीलर पर कार्रवाई की जायेगी।

मौके पर 20 सूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, कलाम अंसारी, शौकत अंसारी, पवन कुमार, बसंत राम समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिला व पुरुष उपस्थित थे।

Latehar Manika News Today