Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार नगर पंचायत की विजिलेंस टीम ने शुरू की कार्रवाई, वसूला जुर्माना

लातेहार : नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, वाटर टैक्स, अवैध भवन निर्माण, दुकान के बकाये किराये की जांच, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने को लेकर गठित विजिलेंस टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

अनुमंडल पदाधिकारी सह नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शेखर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को विजिलेंस टीम के द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के थाना चौक, करकट, माको व राजहार में होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस व सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कार्रवाई की गयी। इस दौरान टीम ने होल्डिंग टैक्स में कुल 84 हजार 766 रुपये, ट्रेड लाइसेंस नहीं बनाने वाले छह दुकानदारों से 26 सौ रुपये जुर्माना वसूला। जबकि सिंगल यूज प्लास्टिक के तीन दुकानदारों पर 16 सौ रुपये जुर्माना लगाया गया।

इसे भी पढ़ें :- सावधान! अब लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में विजिलेंस टीम करेगी बकाया राजस्व की वसूली व आवश्यक कार्रवाई

इधर, नगर पंचायत कार्यालय में भी वाटर टैक्स के 10 हजार 329 रुपये व ट्रेड लाइसेंस में 5 हजार 80 रुपये जमा किये गये। उन्होंने बताया कि विजिलेंस टीम की यह कार्रवाई नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार जारी रहेगी।

Latehar Nagar Panchayat Vigilance team