Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
गारूपलामू प्रमंडललातेहार

अज्ञात लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर दिया चोरी की घटना को अंजाम, लाखों का नुकसान

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत कबरी गांव में अज्ञात लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में पीड़ित राजहंस पासवान पिता अशोक पासवान ने गारू थाना को इसकी लिखित शिकायत देकर मदद की गुहार लगायी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में राजहंस पासवान ने बताया कि कबरी बाज़ार में मोबाइल व जूता-चप्पल की दुकान है। जिसमें अज्ञात लोगों के द्वारा दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पासवान ने बताया कि इससे उन्हें डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा चौक में दुकान होने के बावजूद इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर आपराधिक तत्वों के बीच से पुलिस का डर खत्म हो रहा है। राज हंस पासवान ने चोरी की घटना से संबंधित लिखित शिकायत गारू थाना को देकर पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बता दें कि कबरी, कोटाम, रुद जैसे गांवों में इनदिनों चोरी की घटना बढ़ गयी है। हाल ही में एक टैम्पू की भी चोरी कर ली गई थी। जिसका आजतक पता नही चल पाया है।