Breaking :
||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

लातेहार: हेरहंज में अवैध पत्थर ले जा रहे दो ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार

हेरहंज/नितीश कुमार यादव

लातेहार : हेरहंज प्रखण्ड क्षेत्र के सलैया पंचायत अंतर्गत हेसल टोला जंगल से अवैध पत्थर लदा दो ट्रैक्टर को थाना पुलिस ने जब्त किया है। मौके से एक चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक भागने में सफल रहा।

हेरहंज थाना के सबइंस्पेक्टर कैलाश कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना पर हेरहंज थाना पुलिस ने सलैया पंचायत के कसमार गांव के बसरिया टोला स्थित लमडोरी पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान अवैध पत्थर से लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है।

मौके से पुलिस ने एक ट्रैक्टर चालक लटन गंझू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। यह पत्थर किस काम के लिए ले जाया जा रहा था स्पष्ट नहीं हो सका है।

चालक के मुताबिक यह पत्थर कूप निर्माण के लिए ले जाया जा रहा था। इस मामले में हेरहंज थाना कांड संख्या 13/23 दिनांक 20/3/23,धारा 379/411/34 धारा 33 भारतीय वन अधिनियम के तहत दर्ज कर गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Latehar Herhanj News Today