Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में हुई बाइक दुर्घटना में पति-पत्नी समेत दो बच्चे घायल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : मंगलवार को बालूमाथ-पांकी मार्ग पर झाबर ग्राम के पास हुई बाईक दुर्घटना में पति-पत्नी समेत चार लोग घायल हो गये। घायलों में चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराबागी ग्राम निवासी उदित सिंह के पुत्र रणविजय सिंह व उनकी पत्नी प्रमिला देवी, बेटा जगबीर सिंह व सूरज सिंह शामिल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सभी घायलों को स्थानीय लोग और परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार की देखरेख में इलाज किया गया। इस घटना में घायल प्रमिला देवी को सिर, हाथ और पैर में जबकि रणविजय सिंह को कमर व सिर में चोट आयी है। दोनों घायल बच्चों को आंशिक रूप से चोटें आयी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग बाइक पर सवार होकर लातेहार थाना क्षेत्र के नेवाड़ी ग्राम से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर झाबर ग्राम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।