Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
चंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा अभिजीत पावर प्लांट से चोरी कर ले जा रहे तीन टन लोहे के साथ दो गिरफ्तार, पिकअप जब्त

लातेहार : चंदवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अभिजीत पावर प्लांट से चोरी कर पिकअप वाहन में ले जा रहे 3 टन लोहा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि अभिजीत पावर प्लांट चकला से चोरों के द्वारा लोहा चोरी कर बरवाटोली जंगल के रास्ते होते हुए नगर की ओर ले जाया जा रहा है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस सूचना के आलोक में चकला सहायक अवर निरीक्षक महादेव उरांव के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर नावाटोली पिकेट के समीप नगर जाने वाली सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया। इस क्रम में एक लोहा लोड पिकअप वाहन को पकड़ा गया।

विधिवत जांच के बाद पिकअप और उस पर लदे लोहे को विधिवत जब्त किया गया। साथ ही इस चोरी की घटना में शामिल छठराम सिंह पिता त्रिवेणी सिंह व शंभू सिंह पिता राजदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि जब्त पिकअप वाहन पर करीब 3 टन लोहा लदा हुआ था। इस छापामारी अभियान में महादेव उरांव के अलावे चकला पिकेट के सशस्त्र बल शामिल थे।