Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में पुल निर्माण स्थल पर जेसीबी में आग लगाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : मनिका थाना पुलिस में सधवाडीह गांव में चल रहे पुल निर्माण कार्य में लगे जेसीबी में आग लगाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक सिम बरामद किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी माह में सधवाडीह गांव में चल रहे पुल निर्माण कार्य स्थल पर खड़े जेसीबी में कुछ उग्रवादियों के द्वारा आग लगा दी गयी थी। इस संदर्भ में मनिका थाने में मामला दर्ज किया गया था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इंस्पेक्टर ने बताया कि इसी बीच 18 अगस्त को मनिका थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि इस मामले का आरोपी मुकेश यादव उर्फ तूफानी यादव और शंभू यादव दोनों ग्राम ओरिया, लेस्लीगंज, पलामू आरोपी मुकेश यादव के घर आये हुए हैं। इस सूचना को वरीय पदाधिकारी को देते हुए सत्यापन को लेकर एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल मनिका से करीब 9:00 बजे लेस्लीगंज के लिए रवाना हुई।

उन्होंने आगे बताया कि छापामारी दल लेस्लीगंज थाना पुलिस के साथ ओरिया गांव पहुंचकर आरोपी मुकेश यादव के घर की घेराबंदी कर विधिवत छापामारी की। इस क्रम में मुकेश यादव उर्फ तूफानी यादव उर्फ साकेत यादव (ओरिया, लेस्लीगंज, पलामू) और शंभू यादव (हेडुम, पांकी, पलामू) को गिरफ्तार कर मनिका थाना लाया गया। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

छापामारी दल में मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार, राजकुमार तिग्गा समेत सशस्त्र बल शामिल थे।