Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में आदिवासी समाज ने प्रधानमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड के आदिवासी समुदाय के लोगों ने मध्य प्रदेश में पेशाब कांड के विरोध में पचफेड़ी चौक पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कार्यक्रम की शुरुआत उच्च विद्यालय मनिका से की गयी, जो पचफेड़ी चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गयी। सभा को संबोधित करते हुए मनिका पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने कहा कि आज देश में जो हालात हैं, उसमें आदिवासी समाज के लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। यहां बीजेपी नेता खुलेआम आदिवासियों पर पेशाब करते हैं। इस घटना से पूरे भारत में आदिवासी समाज के लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिम्मेदार हैं।

मौके पर धनेश्वर सिंह, करीमन सिंह, राजकिशोर सिंह, नागेंद्र उरांव, संदीप उरांव, राम सुंदर उरांव, रमेश उरांव, राजदेव सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।