Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में हाइवा के टक्कर से दो भागों में बंटा ट्रैक्टर, बाल बाल बचे मजदूर व चालक

नितीश यादव/हेरहंज

लातेहार : बालूमाथ-हेरहंज-पांकी SH 10 मुख्य मार्ग पर सेमर मोड़ के समीप हाइवा ट्रक ने एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि ट्रैक्टर चालक व उसपर सवार मजदूरों की जान बालबाल बच गयी। घटना गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे की है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार हेरहंज-इनातू के बीच सेमर मोड़ के समीप तीखी मोड़ पर बालूमाथ से पांकी की ओर जा रहा हाइवा ट्रक एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर का इंजन दो भागों में बंट गया। हालांकि ट्रैक्टर का चालक व उस पर सवार मजदूर बाल बाल बच गये। बड़ी घटना होते होते टल गयी। टक्कर मारने के बाद हाइवा मौके से फरार हो गया।

इस घटना की सूचना तत्काल मोबाइल फोन के जरिये पांकी थाने को दी गयी। सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस ने भाग रहे हाइवा को पकड़ लिया। ट्रैक्टर पांकी निवासी प्रमोद चौरसिया का बताया जाता है।