Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार नगर पंचायत के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने वाले हो जायें सावधान! अब होगी कानूनी कार्रवाई

लातेहार : नगर पंचायत पदाधिकारी राजीव रंजन ने सोमवार को कार्यालय कर्मियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में ट्रेड लाइसेंस, दुकान किराया, होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स और प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेकर मकान नहीं बनाने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बैठक में नगर पंचायत पदाधिकारी ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जिन दुकानदारों ने अभी तक ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाया है, जांच के दौरान पकड़े जाने पर उनकी दुकानें सील कर दी जायेंगी। साथ ही नगर पंचायत द्वारा निर्मित दुकानों का किराया अक्टूबर 2023 तक जमा करने का निर्देश दुकानदारों को दिया गया। किराया नहीं देने पर दुकान का एग्रीमेंट रद्द कर दिया जायेगा।

कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों का होल्डिंग टैक्स व वाटर टैक्स बकाया है वे कार्यालय में या स्पैरो टैक्स कलेक्टर के पास जमा कर दें। टैक्स जमा नहीं करने पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Latehar Latest News Today