Breaking :
||लातेहार: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, एक घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले पलामू जिला के सरकारी कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए जताया आभार||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पलामू, डीसी व एसपी ने किया स्वागत||लातेहार: बालूमाथ में आयुष्मान मेला के नाम पर खानापूर्ति, एमबीबीएस डॉक्टर रहे गायब||लातेहार: बालूमाथ में मानवता हुई शर्मसार, अवैध संबंध से जन्मे नवजात को परिजनों ने झाड़ी में फेंका||गढ़वा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड के नवनिर्माण के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही राज्य सरकार||लातेहार: बालूमाथ में बालश्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान, तीन बालश्रमिकों को कराया मुक्त||लातेहार: बालूमाथ के कबाड़ी दुकान में पुलिस ने मारा छापा, 25 टन अवैध लोहा लदा ट्रक जब्त||आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर, साक्ष्य के अभाव में हुए रिहा||पलामू: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
Friday, December 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: जिला प्रमुख संघ की बैठक में झलका प्रमुखों का दर्द, कहा- पदाधिकारी नहीं सुनते बात

गोपी कुमार सिंह/रूपेश कुमार अग्रवाल

लातेहार : जिला मुख्यालय के माको डाक बंगला में जिले के सभी प्रखंड प्रमुखों की बैठक हुई। जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद प्रखंड के तहत विकास कार्यों और उसके समुचित संचालन के लिए जिला प्रमुख संघ का चुनाव किया गया। बैठक में प्रखंड प्रमुखों के बीच क्षेत्र के विकास कार्यों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।

Latehar News

जिला प्रमुख संघ का हुआ चुनाव

बैठक में सर्वसम्मति से परशुराम राम लोहरा को अध्यक्ष, प्रतिमा देवी को उपाध्यक्ष और सुशील देवी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इधर सरयू व महुआडांड़ के प्रखंड प्रमुख इस बैठक से नदारद रहे। जबकि लातेहार से परशुराम लोहरा, बालूमाथ से ममता देवी, मनिका से प्रतिमा देवी, हेरहंज से पार्वती देवी, चंदवा से मनीषा उरांव, गारू से सीता देवी, बरवाडीह से सुशीला देवी, बरियातू से उर्मिला देवी बैठक में मौजूद थीं।

प्रमुख अपनी दायित्वों को निभाने की कर रहे कोशिश

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष परशुराम लोहरा ने कहा कि इस जिले के सभी प्रखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो चुके हैं। उसके बाद जितने प्रमुख हैं। विकास कार्य को लेकर प्रमुख का जो दायित्व है उसे पूरा करने का पुरजोर कोशिश किया जा रहा है। ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके।

आंदोलन का लेना पड़ेगा सहारा

प्रखंड प्रमुखों द्वारा पदाधिकारियों को सम्मान न देने और उनकी बात न मानने के सवाल पर प्रमुख संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष परशुराम लोहरा ने कहा कि इस मुद्दे पर एक बार सभी पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। आगे कहा कि उसके बाद भी अगर अधिकारी इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाते हैं तो उन्हें आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा।

पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों के सम्मान को पहुंचाते हैं ठेस

आयोजित इस बैठक में मनिका प्रखंड प्रमुख सह संघ की उपाध्यक्ष प्रतिमा देवी ने कहा कि गांव के विकास कार्यों को लेकर जनता को हमसे काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम करते रहे हैं। जिसके लिए हम अपना प्रमुख संघ बनाकर ऐसे पदाधिकारियों से संघर्ष कर सकते है।

अधिकारी हमारी बातों को करते हैं अनसुना

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई विकास कार्य बाधित हैं। सभी बिंदुओं से जिला प्रशासन को अवगत करा दिया जाएगा, सुनवाई नहीं होने पर भी लेटर पैड के माध्यम से मामले को सचिव के पास रखने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय के अधिकारी हमारी बातों को अनसुना कर देते हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बहरहाल, जिस जिले में पदाधिकारियों का जनप्रतिनिधियों के साथ यह रवैया है, वहां के पदाधिकारियों का व्यवहार उस जिले के आम ग्रामीणों के साथ कैसा होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।