Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: थाना प्रभारी पर 99 हजार रुपये लेने का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार

पलामू : संतोषडीह गांव निवासी विकास कुमार ने एक थाना प्रभारी पर 99 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।

एसपी को भेजी शिकायत में उन्होंने कहा कि 30 जुलाई की रात हुसैनाबाद क्षेत्र में मालवरिया-मनखाप मार्ग के मरम्मत कार्य के लिए मजदूर को शिफ्ट करने के बाद अपने दोस्त विक्रांत कुमार सिंह के साथ देर रात बाइक से अपने घर संतोषडीह लौट रहे थे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इसी दौरान हैदरनगर के भाईबीघा मोड़ पर गश्त के दौरान थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने उसे रोक लिया और चोर व बदमाश समझकर बाइक लेकर थाने ले गए। वहां उसकी पिटाई की गई और तलाशी के नाम पर उसकी जेब से 99 हजार रुपये छीन लिए गए। साथ ही राशि की मांग करने पर उसके साथ मारपीट भी की। उन्होंने एसपी से घटना की जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

वहीं थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने अपने ऊपर लगे आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि विकास कुमार रात में अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को क्रास करवाता है। इसी क्रम में वह पकड़ा गया, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।