Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडल

लातेहार: बालूमाथ में मवेशी चराने गये पशुपालक को मधुमक्खियों ने काटा

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के गोनिया जंगल में मवेशी चराने गये एक पशुपालक पर मधुमक्खियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पशुपालक की पहचान गोनिया पंचायत अंतर्गत छाताबर गांव निवासी मांगा गंझू का पुत्र उगन गंझू के रूप में हुई है। घायल पशुपालक को उसके परिजनों ने बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया, जहां डॉक्टर संजय सिद्धार्थ एवं डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से उसका इलाज किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार उगम गंझू अपने घर के मवेशियों को लेकर गोनिया जंगल में जरवाही करने गया था। इसी दौरान जंगल में लगी मधुमक्खी के छत्ते को पक्षियों ने छेड़ दिया। इसके बाद गुस्साए मधुमक्खियों ने पशु पालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।