Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: शौच के लिए निकली किशोरी की करंट लगने से मौत, मातम

पलामू : मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के पोटो (भजनिया) गांव में सोमवार की सुबह अवैध रूप से खींचे गये बिजली तार की चपेट में आने से गांव के अरविंद पासवान की बेटी ममता कुमारी (14) की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने देखा कि ममता घर के पास खेत में बेहोश पड़ी है। आनन-फानन में उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ममता को मृत घोषित कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक की मां गुंजन देवी व दादी आशा कुंवर ने बताया कि ममता सुबह शौच के लिए घर से बाहर खेत की ओर गयी थी। खेत की मेड़ में अवैध रूप से विद्युत प्रवाहित तार में की चपेट में आ गयी। खेत गांव के ही प्रमोद मेहता का बताया जाता है, जिसके आसपास लगे नंगे तार में करंट प्रवाहित हो रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाने के एसआई आशीष कुमार और एएसआई बिपिन ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। वहीं, पुलिस ने मौके से अवैध रूप से विद्युत प्रवाहित तार को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। इधर, घटना के बाद से घर में मातम का माहौल है।