Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में आंधी-तूफ़ान ने मचायी तबाही, देखें तस्वीरें

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के सेरनदाग पंचायत के लावागड़ा गांव में सुकठी मसोमत पति झमर सिंह के घर में जामुन का एक बड़ा पेड़ गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण आंधी चली। आंधी में सुकठी मसोमत के घर पर जामुन का एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे परिवार बाल-बाल बच गया। किसी तरह जान बची लेकिन मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रखंड प्रशासन व जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगायी है।

वहीं, प्रखंड मुख्यालय बाजारटांड़ स्थित मनोज भुइयां के मकान का एस्वेस्टस उड़ गया। तेज हवा के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा सोलर प्लेट सिस्टम भी क्षतिग्रस्त हो गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एमपीडब्ल्यू संजय कुमार रवि ने बताया कि सोलर प्लेट खराब होने से पोलियो टीकाकरण की दवा रखने में परेशानी होगी। क्योंकि बिजली बहुत कम मिल पाती है। ग्रामीण क्षेत्र में हमेशा बिजली गुल रहती है। साथ ही कई जगहों पर तेज हवा भी चली। प्रखंड क्षेत्र में तूफान से काफी नुकसान बताया जा रहा है। कई जगह बिजली के खंभे गिर गये। नतीजतन बिजली बाधित हो गयी है।

Latehar Herhanj News Today