Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: शिव शनिदेव मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

14 जनवरी को शनि अभिषेक, हवन, पूजन व भंडारा का आयोजन

लातेहार : शिव शनिदेव मंदिर के तीसरे वार्षिकोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शिव शनिदेव मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी, जो नगर भ्रमण करते हुए औरंगा नदी के तट पर पहुंची। जहां मुख्य यजमान ज्योति अग्रवाल, पत्नी सोनल अग्रवाल व श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा। जिसके बाद पुन: कलश यात्रा मंदिर प्रांगण में पहुंची। जहां मुख्य यजमान द्वारा शनि देव का पूजन कर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर शिव शनि देव मंदिर के अध्यक्ष निर्मल महलका, पुजारी मनोज दास, कृष्ण प्रसाद, मुरली अग्रवाल, धीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, प्रवीण कर्ण, विजय प्रसाद सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील

शिव शनिदेव मंदिर के अध्यक्ष निर्मल महल ने बताया कि शिव शनिदेव मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके लिए शुक्रवार को मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गयी और शनिवार 14 जनवरी को भगवान शनिदेव का अभिषेक किया जायेगा। इसके बाद विधिवत पूजन व हवन कर भंडारे का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

दीन-दुखियों की सेवा ही जीवन का लक्ष्य हो : बैद्यनाथ राम

लातेहार विधायक बैजनाथ राम ने शिव शनिदेव मंदिर के तीसरे वार्षिकोत्सव पर मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन कलश यात्रा में भाग लिया और कलश यात्रा के साथ शहर का भ्रमण किय। इसके बाद शिव शनि देव मंदिर में पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शनिदेव कर्मों के फल दाता हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में हमेशा सच्चे कर्म करने चाहिए। श्री राम ने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा ही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए।