Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में शौर्य हिंदू जागरण रथ का होगा भव्य स्वागत

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को शौर्य हिंदू जागरण रथ को ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष लालदेव गंझू की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से सहमति बनी की बजरंग दल शौर्य हिंदू जागरण रथ जो 29 सितंबर से गढ़वा जिला के बंशीधर नगर से शुरू होते हुए बिशनपुर, रंका, गढ़वा, विश्रामपुर, पांडू, हरी नगर, छतरपुर, नवा बाजार, पड़वा, डाल्टनगंज, लेस्लीगंज, सतबरवा, मनिका, लातेहार, चन्दवा, हेरहंज, बालूमाथ पहुंचेगी। जिसे हमसभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर ऐतिहासिक बनाना है। इस रथ का मुख्य उपदेश राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व हिंदू समाज को आमंत्रित करना है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मौके पर संयोजक सत्येंद्र कुमार सिंह, संयोजक सूरज कुमार शाह, उपेंद्र कुमार रंगीला, अखिलेश भोगता, यमुना ठाकुर, यात्रा प्रमुख ईश्वर लाल, सह यात्रा प्रमुख बंधन साव, अमित पांडेय, आनंद सोनी, राजू साव, प्रचार प्रसार प्रमुख अमित पांडेय, सह प्रचार प्रसार प्रमुख उपेंद्र गुप्ता, जितेंद्र साव मनोज साव, ऋषि सोनी मौजूद रहे।

Latehar Balumath News Today