Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: स्कूल की संयोजिका ने खाया जहर, मुखिया पर प्रताड़ित करने का आरोप

पलामू : जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सिक्की मध्य विद्यालय की संयोजिका भवानी कुंवर ने सोमवार को जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इलाज शुरू कर दिया गया है। आरोप है कि महिला ने मेराल पंचायत के मुखिया छोटू सिंह की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया है।

परिजनों के अनुसार महिला दो बार से लगातार सिक्की स्कूल की संयोजिका का चुनाव जीतते आ रही थी। इस बार मुखिया अपने पसंद के उम्मीदवार को संयोजिका बनाना चाहते थे। दो दिन पहले हुए निष्पक्ष चुनाव के बाद भी रजिस्टर में रद्द लिख दिया गया, जबकि वह पुनः संयोजिका बन गयी थी। इससे नाराज होकर मुखिया बार-बार उसे प्रताड़ित करने लगे थे। इससे भवानी सदमे में थी। प्रताड़ना से तंग आकर संयोजिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मुखिया नहीं चाहते थे कि भवानी संयोजिका रहे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मामले में संयोजिका ने कुछ दिन पहले पाटन थाना में भी आवेदन दिया था। थाना प्रभारी ने संयोजिका को सलाह दी थी कि यह उनका मामला नहीं बनता। शिक्षा विभाग का मामला है। इस मामले में मुखिया छोटू सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं है। उसके ऊपर लगाये गये सारे आरोप बेबुनियाद है। संयोजिका ने परिवारिक विवाद में जहर खाया है।

इधर, पाटन थाना प्रभारी गुलशन कुमार ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। महिला के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।