सतबरवा: पुल से लोहे का एंगल गायब, हादसे को न्यौता, प्रशासन बेखबर
प्रेम पाठक/सतबरवा
पलामू : जिले के सतबरवा-धावाडीह मार्ग में मलय नदी पर बने पुल से लोहे के उपकरणों की चोरी हो रही है। इससे पुल की शुरुआत में एक गड्ढा बन गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। साथ ही राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल पर एक-दो जगहों पर लगे सरिया भी बाहर निकल आए हैं जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि लोहे के उपकरण चोरी होने की सूचना अभी पुलिस को नहीं दी गई है। बता दें कि पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग के मेदिनीनगर स्पेशल डिवीजन द्वारा किया गया है। निर्माण कार्य वर्ष 2016 में पूरा किया गया था।
पलामू की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
ग्रामीणों ने बताया कि काफी परेशानियों के बाद इस पुल का निर्माण हुआ और यह नीलांबर -पीताम्बर नगर होते हुए पांकी तथा मेदिनीनगर को जोड़ता है। इस का इस प्रकार क्षरण होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल का निर्माण काफी मशक्कत के बाद किया गया था और यह नीलांबर-पीतांबर नगर के रास्ते पांकी और मेदिनीनगर को जोड़ता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह से इसका क्षरण हो रहा है।