Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: जिले में 11 से 17 जनवरी तक मनाया जायेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह, जागरूकता रथ रवाना

लातेहार : जिले में 11 से 17 जनवरी तक तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा। उपायुक्त भोर सिंह यादव ने आज सड़क सुरक्षा सप्ताह सप्ताह- 2023 अंतर्गत जागरूकता रथ एवं जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उपायुक्त ने कहा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक आमजनों तथा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने लोगों से अपील किया किया कि सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रन फॉर सेफ्टी, बाइक रैली, प्रभात फेरी, विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित सेमिनार तथा क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, बड़े वाहनों के चालकों के आँख एवं स्वास्थ्य की जाँच इत्यादि आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

समाहरणालय से माको डाक बंगला तक सड़क सुरक्षा से सम्बंधित जागरूकता रैली भी आयोजित किया गया। जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट ने हिस्सा लिया। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों सड़क सुरक्षा के नियमों का हमेशा पालन करने का सन्देश दिया गया।