Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
पलामू प्रमंडलमनिका

लातेहार: मनिका में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाली रैली

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, दो अन्य को बचाने का आरोप

लातेहार : मनिका प्रखंड क नावाडीह गांव निवासी विकास भुइयां के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर साझा मंच मनिका के बैनर तले उच्च विद्यालय मैदान से प्रखंड कार्यालय तक रैली निकाली। रैली प्रखंड कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी।

सभा को संबोधित करते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सीकेश्वर राम ने कहा कि विकास भुइयां की हत्या में एकमात्र आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। जबकि हत्या में तीन लोग शामिल थे। पुलिस जान बूझकर दोनों आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया। एक आदमी किसी भी कीमत पर विकास की हत्या नहीं कर सकता था। वो भी चाकू से निश्चित रूप से हत्या में अन्य लोग शामिल होंगे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर भुइयां समाज के प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर भुइयां ने दलितों के हित में प्रशासन कदम नहीं उठा पा रही है।विकास की हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जायेगा।

वहीं भाकपा माले के मुनेश्वर सिंह, धनेश्वर सिंह, अजय यादव समेत अन्य वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया और प्रशासन के रवैया पर सवाल उठाया। वक्ताओं ने साफ साफ कहा कि पुलिस हत्या के आरोपी को बचाने का काम कर रही है।

ज्ञात हो कि विकास भुइयां के हत्या के आरोप में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 48 घंटे के अंदर कुचिला छिपादोहर निवासी हरेंद्र प्रसाद उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मौके पर मनोज भुइयां, रामजीत सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Latehar Manika News Today