Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में गुरुकुल खाली कराने को लेकर गरमायी राजनीति, भाजयुमो जिलाध्यक्ष के बयान की कांग्रेसियों ने की निंदा

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

एससी छात्राओं को छात्रावास नहीं रहने के कारण हो रही है परेशानी : सुरेंद्र

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित गुरुकुल हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि बाबू जगजीवन राम हरिजन बालिका छात्रावास में चलाए जा रहे कौशल विकास के तहत गुरुकुल संस्था को हटाया जाये।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से हरिजन बालिकाओं के लिए छात्रावास का निर्माण कराया गया था। उसका पालन नहीं हो पा रहा है। सैकड़ों हरिजन छात्राएं छात्रावास के अभाव में प्रखंड मुख्यालय में नहीं रह पा रही है, जिसके कारण उन्हें शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कौशल विकास अथवा गुरुकुल का विरोध नहीं करती है। उस संस्था को प्रशासन अन्यत्र जगह दे।

मौके पर आफताब आलम, श्याम लाल मोची ने भाजपा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के वक्तव्य की निंदा की। मौके पर विश्वनाथ पासवान, अखिलेश पासवान समेत अनेक लोग उपस्थित थे।