Breaking :
||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस||लातेहार में बाघ, मनिका में महुआ चुनने गये दो और बरवाडीह में एक युवक पर किया हमला, रेफर||पलामू में TSPC के एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार, पांच वाहनों में लगायी थी आग||लातेहार में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, कंटेनर लूट कर भाग रहे थे आरोपी||रांची: धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस बल तैनात

लातेहार: हेरहंज में पुलिस ने चार एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के सलैया पंचायत में उपायुक्त भोर सिंह यादव व पुलिस कप्तान अंजनी अंजान को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में चार एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी ने बताया कि जिले के उपायुक्त भोर सिंह यादव और पुलिस कप्तान अंजनी अंजान को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रखंड क्षेत्र के गुरगुरबार और खैराटांड़ गांव की वन भूमि में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पोस्ते की खेती तैयार कर उससे अफीम निकाला जा रहा है।

इसी सूचना के आधार पर हुम्बू पिकेट के एसआई कैलाश मंडल, सीआरपीएफ और आईआरबी कर्मियों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर करीब चार एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया। यह खेती किन लोगों के द्वारा किया जा रहा है उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित होने पर आवश्यक कारवाई की जायेगी।

लातेहार में अफीम की खेती