Breaking :
||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

मेदिनीनगर में महिलाओं के लिए शुरू हुई पिंक सिटी बस, जानिये रूट और किराया

पलामू : मेदिनीनगर में महिलाओं को सुरक्षित यात्रा कराने की दृष्टिकोण से मेदिनीनगर नगर निगम की तरफ से पिंक सिटी बस सेवा शुरू की गयी है। नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर ने मंगलवार नारियल फोड़कर चार पिंक सिटी बस की सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उप महापौर मंगल सिंह, सभी पार्षद, नगर आयुक्त रवि आनंद और सहायक नगर आयुक्त परितोष कुमार भी उपस्थित थे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दूरी के हिसाब से भाड़ा निर्धारित

महापौर ने कहा कि पिंक सिटी बस मेरा एक सपना था। उनका यह सपना आज पूरा हुआ है। एक मई से इसका परिचालक पूरे निगम क्षेत्र में शुरू हो जाएगा। महापौर ने बताया निगम ने 10 से 20 रुपये तक दूरी के हिसाब से भाड़ा निर्धारित किया है जबकि रांची में 10 से 25 रुपये तक का किराया लिया जाता है। मात्र 5 रुपये निगम क्षेत्र में कहीं भी आने जाने हेतु किराया लगेगा। इस कार्य के लिए संवेदक भी बधाई के पात्र हैं। महापौर ने कहा कि अगर संवेदक को नुकसान होगा तो वे स्वयं अपने निजी खर्च से हर माह उसकी भरपाई करेंगी। महापौर ने कहा कि प्रतिदिन शहर एवं गांव से पढ़ाई या नौकरी हेतु आने वाली महिलाओं का 500 से 1000 रुपये भी बचा तो वे स्कूल के फीस या घर के दूसरे कार्यों में उनके काम आ सकता है।

इस रूट में चलेंगी पिंक सिटी बस

महापौर ने बताया कि इस बस में दो महिला कंडक्टर, एक पुरुष ड्राइवर और एक पुरुष खलासी रहेगा। चारों बस में जीपीएस लगे हुए हैं। मोबाइल से बस को ट्रैकिंग की जा सकेगी। सभी बसों में मोबाइल चार्जर की भी सुविधा दी गई है। महापौर ने कहा कि बस शाहपुर विमेंस कॉलेज होते जीएलए कॉलेज, जनता शिवरात्रि कॉलेज तक जाकर फिर शाहपुर लौटेगी। दूसरी बस मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर जीएलए कॉलेज, विमेंस कॉलेज और डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक से वापस लौटेगी। तीसरी बस रांची रोड चियाकी से शुरू होकर विमेंस कॉलेज, जीएलए कॉलेज और डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक से वापस लौटेगी। चौथी बस सिगरा, बैरिया, जीएलए कॉलेज, विमेंस कॉलेज और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक होते हुए बैरिया फ्लाईओवर से सिगरा जायेगी।