Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में पिकअप और क्रेटा कार में आमने-सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड के डिग्री कॉलेज मोड़ के पास गुरुवार को पिकअप और क्रेटा कार के बीच सीधी टक्कर हो गयी, जिसमें क्रेटा JH01EA 0069 पर सवार सभी लोग बाल-बाल बच गये। वहीं भैंस लदे पिकअप वाहन BR 26GB 8679 का चालक व उपचालक वाहन छोड़ कर फरार हो गये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पिकअप वाहन पर भैंस लादकर बिहार से रांची की ओर ले जाया जा रहा था। बिहार से दुधारू मवेशियों के नाम पर तस्करी के लिए पशु व्यापारी धड़ल्ले से एक पिकअप वाहन पर 5 मवेशियों को लादकर बंगाल ले जाते हैं। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप पर भी 5 भैंस लदी थीं लेकिन बच्चा एक भी नहीं था।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मनिका पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी।