Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में दोगोला कार्यक्रम में रातभर झूमे लोग, राजमुनी व्यास और सुरेंद्र पाठक के बीच हुआ मुकाबला

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

मुख्य अतिथि ने किया फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार टांड़ देवी मंडप के समीप नव युवक संघ के बैनर तले प्रमोद भारती की अध्यक्षता में शनिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम दोगोला में रात भर लोग झूमे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन राजद नेता गिरजा नंदन सिंह गिरी, प्रमुख प्रतिमा देवी, जिप सदस्य बलवंत सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष छोटू राजा, समाज सेवी राजदेव मांझी, डॉ राजेंद्र भारती, मिथलेश पासवान समेत अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिजा नंदन सिंह ने कहा कि हर साल इस तरह का कार्यक्रम आयोजित हो।उसका सारा खर्च मैं वहन करूंगा। वहीं दूसरे आयोजित कार्यक्रम पर भी कटाक्ष किया।

मौके पर प्रमुख,जिप सदस्य समेत अन्य वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद भारती ने किया। वहीं राजमुनि व्यास और सुरेंद्र पाठक ने रात भर श्रोताओं को एक से एक गीत प्रस्तुत कर रातभर बैठने पर मजबूर कर दिया।

मौके पर सचिव अभिषेक भारती, जितेंद्र प्रसाद यादव, अंकित कुमार, अमन कुमार, राहुल कुमार बजरंगी, रामजीत मिस्त्री, जीतू यादव, सीताराम यादव, आनंद कुमार, विनेश कुमार, बिरेंद्र भारती, रंजन कुमार, बीरबल पासवान समेत अनेक लोग उपस्थित थे।