Breaking :
||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

पलामू: सतबरवा के रामनवमी जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर

प्रेम पाठक/सतबरवा

रामनवमी को लेकर सतबरवा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

सतबरवा: शनिवार को सतबरवा थाना परिसर में रामनवमी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता सतबरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी राज किशोर प्रसाद ने की। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के दोनों पक्षों के दर्जनों गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर रामनवमी को शांति और सौहार्द के साथ मनाने को लेकर चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए सतबरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि लाइसेंसी जुलूस निर्धारित रास्ते से ही ले जाया जाये, उसमें किसी प्रकार का बदलाव ना करें। साथ ही निर्धारित समय का भी ध्यान रखा जाये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

वहीं सतबरवा थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। रामनवमी पर्व के दौरान शराब की खरीद बिक्री प्रतिबंधित रहेगी । साथ ही अवैध रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।

उन्होंने कहा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी, इसके लिए पुलिस टीम का गठन करके लगातार पेट्रोलिंग की जायेगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित दोनों पक्ष के लोगों को पाक माह-ए रमजान व रामनवमी की शुभकामनाएं दी।

बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी राज किशोर प्रसाद, थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजकुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चेरो, राणा प्रताप कुशवाहा, प्रमोद यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष गिरिवर राम, मुखिया शंभू उरांव, ब्रह्मदेव सिंह, पंसस अशोक राम, कमलेश प्रसाद, दीपक चंद्रवंशी, आशीष सिन्हा, पप्पू सिंह, संजय यादव, मोहन जोशी, मेघराज प्रसाद, शिवनंद सिंह, संजय मेहता, सिकंदर भुइयां सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Palamu Satbarwa News Today