Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडल

पलामू : तिलक चढ़ाने जा रहे दो लोगों से मारपीट, नई बाइक छीन कर अपराधी फरार

पप्पू कुमार/मेदिनीनगर

पलामू में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। अपराधी लगातार कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। हुसैनाबाद थाना अंतर्गत जपला-नबीनगर नहर रोड में लोटनिया गांव के समीप बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बाइक लूट ली। पीड़ित तिलक चढ़ाने बिहार के औरंगाबाद जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार हैदरनगर थाना अंतर्गत दीवान बिगहा गांव निवासी गोविंदा पासवान, रवि चंद्रवंशी व लड्डुन चंद्रवंशी अपने घर से बिहार के औरंगाबाद के देव गांव तिलक चढ़ाने के लिए नई बाइक लेकर जा रहे थे। रास्ते में लोटनियां गांव के समीप तीन अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक रोक दी। अपराधियों ने इन ग्रामीणों के साथ मारपीट की। तिलक चढ़ाने के लिए ले जाई जा रही बाइक को लूटकर फरार हो गए।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

खबर है कि लुटेरों ने उनके साथ मारपीट भी की है। इसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया है। घायल का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में किया गया।

घटना के संबंध में पीड़ित लोगों ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन दे दिया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छान बीन शुरू कर दी है।