Breaking :
||रिम्स में इलाज करा रहा कैदी शाकिब पुलिस को चकमा देकर फरार||लातेहार: स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में घायल दोनों युवकों की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल, बाबूलाल मरांडी बोले देश में मोदी की गारंटी||धनबाद जेल में बंद पूर्व मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी अमन सिंह की गोली मारकर हत्या||पलामू की महिला विधायक पर सार्वजनिक मंच पर हेमंत सोरेन की टिपण्णी से भाजपा में आक्रोश, कहा- महिलाओं का सम्मान करना भूल गये हैं मुख्यमंत्री||अयोध्या श्रीराम मंदिर से आये पूजित अक्षत को झारखंड के सभी जिलों में भेजने की तैयारी||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, सड़क जाम||लातेहार: बालूमाथ में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर||पलामू: देवर ने भाभी को पीट-पीट कर मार डाला, पारिवारिक विवाद में दिया घटना को अंजाम, दो बेटों के साथ गिरफ्तार||लातेहार: मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत
Monday, December 4, 2023
पलामू प्रमंडल

पलामू: ससुराल से मायके लौटी नवविवाहिता प्रेमी संग फरार

पलामू / नवविवाहिता प्रेमी संग फरार : ससुराल से मायके लौटी नवविवाहिता मंगलवार को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। मामला पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दो दिन तक अपने स्तर से काफी खोजबीन करने के बाद दुल्हन के पिता ने हुसैनाबाद थाने में तीन शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

तीनों शिक्षक झारखंड के रामगढ़ जिले के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यरत बताए जा रहे हैं। लड़की की शादी इसी साल 2 मई को हुई थी। वह एक सप्ताह पूर्व ससुराल से घर लौटी थी।

पुलिस निरीक्षक सह हुसैनाबाद थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पलामू की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र हुसैनाबाद गांव निवासी सह वधू के पिता ने पुलिस को दिए अर्जी में कहा है कि उसने अपनी बेटी की शादी एक माह पूर्व की है। वह एक सप्ताह पूर्व ससुराल से घर लौटी थी। 31 मई को वह घर से भाग गई थी। अपने स्तर से काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।

शादी से पहले उनकी बेटी रामगढ़ के गिरजा पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ती थी। वह अक्सर कॉलेज के शिक्षक राहुल, सूरज और अमन कुमार से अक्सर देर रात तक मोबाइल फोन पर बात करती थी। घटना के बाद तीनों के मोबाइल नंबरों पर कॉल का जवाब नहीं दिया जा रहा है। दुल्हन के पिता के अनुसार, उनका दृढ़ विश्वास है कि उपरोक्त शिक्षक ही उनकी बेटी को भगा ले गए हैं।

बॉलीवुड और मनोरंजन की ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

नौकरी से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

advt

पलामू नवविवाहिता प्रेमी संग फरार

image – file photo