Breaking :
||गरीबों को लूटकर पैसा जमा करने वालों से पाई-पाई वसूलने की मोदी की गारंटी : बाबूलाल मरांडी||पलामू में पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास, आरोपी चालक गिरफ्तार||‘धरती के धन कुबेर’ कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से 3 सौ करोड़ रुपये बरामद, तीसरे दिन भी आईटी की छापेमारी, देखें वीडियो||तेतरियाखाड़ कोलियरी में PNMPL कंपनी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे मजदूर नेता की तबियत बिगड़ी||लातेहार: एंबुलेंस में शराब छिपाकर ले जा रहे तीन तस्करों को मनिका पुलिस ने पकड़ा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त||अब इस तारीख को पलामू आयेंगे बागेश्वर धाम सरकार, कार्यक्रम तय||झारखंड के नामी उद्योगपति रूंगटा के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सामान्य वर्ग के छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति, किसानों को धान खरीद पर अतिरिक्त बोनस||पलामू: हाइवा और बाइक की टक्कर में चालक की मौत, सवार घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों साढू||पलामू: दहेज लोभियों ने ले ली बिहार की बेटी की जान, ससुराल वालों पर केस दर्ज
Sunday, December 10, 2023
पलामू प्रमंडल

पलामू: अधेड़ के साथ तीन बच्चों की मां फरार, पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी के बेटों ने पति को फांसी पर लटकाया

तीन बच्चों की मां फरार

पलामू : जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार की सुबह दो लोगों ने एक व्यक्ति को फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की। आरोप गांव के रहने वाले रवि पासवान और शशि पासवान के खिलाफ है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

पीड़िता मुकेश ने पुलिस के सामने दिए अपने बयान में कहा है कि चंद्रदेव पासवान नाम का शख्स करीब एक हफ्ते पहले उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। इसका विरोध करने पर चंद्रदेव पासवान के दो पुत्रों ने घर में घुसकर उसे फांसी पर लटका दिया।

अंतिम समय में पीड़िता की बेटी मौके पर पहुंच गयी। पिता को घर के अंदर फंदे से लटका देखा। इसके बाद शोर मचाया। बेटी की आवाज सुनकर जुटे लोगों ने मुकेश को फंदे से उतारा। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मुकेश की दस साल की बेटी निशा ने बताया कि दो लोग सुबह घर आए थे। इस दौरान वह अपने छोटे भाई को बाहर खेलते हुए देखने गई थी। जब वह कमरे में लौटी तो देखा कि उसके पिता लटके हुए हैं। इसके बाद शोर मचाना शुरू कर दिया।

मुकेश ने पुलिस को बताया है कि उसे रवि और शशि ने जान से मारने की नियत से फंदे से लटकाया था। इन दोनों युवकों के पिता चंद्रदेव पासवान लंबे समय से उसकी पत्नी के प्रेम में था। एक सप्ताह पूर्व चंद्रदेव उसकी पत्नी के साथ फरार हो गया। महिला अपने तीन छोटे बच्चों को छोड़कर अधेड़ के साथ चली गई।

तभी से दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले मुकेश कुमार महतो ने महिला के अपहरण के मामले में मेदिनीनगर के महिला थाने में मामला दर्ज कराया है।

इसी बीच रविवार सुबह आरोपी के दोनों बेटे घर पहुंचे। बातचीत के बाद मामला खत्म करने के लिए महिला के पति को ही जान से मारने की कोशिश की।

इधर घटना की सूचना पर पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक को दिनदहाड़े फांसी पर लटकाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

तीन बच्चों की मां फरार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *