Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडल

पलामू: तरहसी में नाबालिक के साथ गैंग रेप, चार लोगों ने बनाया हवस का शिकार

पलामू : तरहसी में गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है। चार लोग लकड़ी की सीढ़ी के सहारे घर में घुसे और नौ साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के वक्त बच्ची अपने घर में अकेली थी। मामला तरहसी थाने का है।

बच्ची 7 मई की रात अपने घर की छत पर सो रही थी। घर के सभी लोग गेहूं काटने के लिए खेत में गए थे। देर रात करीब एक बजे चार युवक लकड़ी की सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंचे। नाबालिग को अकेला पाकर उसने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह परिजन जब घर लौटे तो नाबालिग ने रोते हुए पूरे मामले का खुलासा किया. पीड़िता के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म के दौरान वह बेहोश हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता ने पुलिस को 4 में से 3 युवकों की पहचान बता दी है। आरोपी उसी गांव के बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान राकेश कुमार रवि (26), नंदन रवि (27) गोकुल रवि (24) के रूप में हुई है। एक युवक अज्ञात है।

पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल टेस्ट कराया। इसमें रेप की पुष्टि हुई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उसके परिजनों पर दबाव बना रही है। इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें