Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
पलामू प्रमंडल

पलामू: प्रसव के बाद बहू ने ससुराल जाने से किया इंकार तो सास बच्चा लेकर हुई फरार

पलामू : पाटन थाना क्षेत्र के कुड़वा में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। परमेंद्र राम की पत्नी पूनम कुमारी को गुरुवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने नॉर्मल डिलीवरी से लड़के को जन्म दिया। परमेंद्र केरल में मजदूरी का काम करता है। इस वजह से पूनम पिछले पांच माह से चैनपुर के पिंडरा स्थित मायके में रह रही थी।

बेटे के जन्म के बाद माता-पिता ने इसकी जानकारी ससुराल को दी। सास सुगनी देवी अस्पताल पहुंचीं। शुक्रवार को जब पूनम को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। वह बच्चे को लेकर मायके जाने की तैयारी कर रही थी, तभी सास ने भतीजी से बच्चे को जबरन छीन लिया और फरार हो गयी।

दुधमुंहे बच्चे को मां से अलग करने के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। पूनम का कहना है कि सास ससुराल जाने के लिए दबाव बना रही थी। जबकि बच्चे की रख-रखाव को लेकर मैं मायके रहना चाहती थी। घटना के बाद पूनम शहर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज होते ही पुलिस हरक्कत में आई और उसके सास को थाने बुलाया तो वह डर कर थाने आ गयी। सास ने पुलिस के भय से नवजात बच्चे को बहू के हवाले किया और वहां से चली गयी। बता दें कि पूनम की शादी एक साल पहले हुई थी और यह उनका पहला बच्चा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *