Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: 28 हजार बकाया वसूली के लिये एक लाख 40 हजार की लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

पलामू : 28 हजार रुपये बकाया वसूलने के लिए एक युवक ने तीन साथियों के साथ मिलकर बकायेदार से एक लाख 40 हजार नकदी समेत स्कूटी और चांदी की चेन आदि लूट ली। इस मामले का खुलासा करते हुए सदर मेदिनीनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त टोटो रिक्शा व लूटी गयी स्कूटी भी बरामद कर ली।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शहर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 30 मई को शहर थाना क्षेत्र के कुंड मुहल्ला निवासी मो. इरफान मो. शहजाद के साथ जपला से डालटनगंज आ रहा था। रात करीब 10.30 से 11 बजे के बीच बैजनाथ आश्रम के पास एक टोटो वाहन ने उसे पीछे से धक्का मार दिया और मो. इरफान से स्कूटी, चांदी की चेन और एक लाख 40 हजार रुपये लूट लिये।

थाना प्रभारी ने बताया कि मो. इरफान और उदय कुमार चौधरी के बीच 28 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। उदय का पैसा इरफान पर बकाया था। इरफान मांगने पर भी नहीं दे रहा था। ऐसे में उदय ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर इरफान को लूटने की योजना बनायी और घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार (19), राहुल कुमार (24), विशाल कुमार (22) और उदय कुमार चौधरी शामिल हैं।