Breaking :
||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल||झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति||अब झारखंड में सचिव 2.50 करोड़ और मंत्री 15 करोड़ तक की नयी योजनाओं की देंगे मंजूरी||पलामू: खड़े हाइवा से टकरायी बाइक, एक सवार की मौत, दूसरा घायल||नेतरहाट घूमने जा रहे पर्यटकों से भरी कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल||लोहरदगा डीसी की पत्नी और जवान सड़क हादसे में घायल, रिम्स रेफर||लातेहार: JJMP के सबजोनल कमांडर कमलेश सिंह ने किया सरेंडर, साथियों से भी की सरेंडर करने की अपील||डॉ. कमलेश उरांव पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड में कल से डॉक्टरों की हड़ताल, सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार||लातेहार: बालूमाथ-हेरहंज-पांकी सड़क निर्माण के गुणवत्ता की खुलने लगी पोल, सड़क गड्ढे में तब्दील, बड़े हादसे को दे रही दावत||झारखंड में 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में होगी बारिश
Saturday, September 23, 2023
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: ओझा-गुणी के शक में बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के तारुदाग गांव में बुधवार रात 70 वर्षीय बुजुर्ग सदु सिंह उर्फ संतु सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयई। घटना के पीछे ओझा-गुणी होने की बात सामने आ रही है। गोतिया परिवार के लोगों पर हत्या की आशंका जतायी गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के पुत्र ने बताया कि उसका चचेरा भाई विश्वनाथ सिंह अक्सर उसके पिता को ओझा गुणी कहता था और भूत प्रेत लगा देने का आरोप लगाता रहता था। आशंका है कि उसने ही उसके पिता की हत्या की है।

सूचना मिलने पर गुरुवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मामले की छानबीन शरू हो गयी है।