Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

मगध-संघमित्रा क्षेत्र के अधिकारियों ने अपने सहकर्मी मृतक की पत्नी को प्रदान की आर्थिक सहायता

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : सीसीएल की मगध संघमित्रा एरिया द्वारा संचालित बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र स्थित कोल परियोजना के सीसीएल अधिकारियों ने अपने सहकर्मी मृतक की पत्नी को आर्थिक सहयोग किया है।

मृतक सीसीएल कर्मी गोरेलाल सिंह के डकरा स्थित आवास पहुंचकर उनकी पत्नी सुमन सिंह को चेक सौंपा। बताया गया की मगध-संघमित्रा क्षेत्र के भूमि एवं राजस्व विभाग में वरिष्ठ प्रबंधक (खनन) के पद पर गोरेलाल सिंह कार्यरत थे, जिनकी मृत्यु किसी अपरिहार्य स्थिति के कारण हो गयी। भारतीय कोयला खान अधिकारी संघ (सीएमओएआई) मगध-संघमित्रा क्षेत्र के सभी अधिकारियों व कर्मियों ने 1,52,000/- (एक लाख बावन हाजर रुपए) की आर्थिक सहयोग के रूप में चेक प्रदान किया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौजूद अधिकारियों ने सुमन सिंह को आस्वस्त किया दिया कि अनुकंपा के आधार पर नौकरी की प्रक्रिया हो रही है, बहुत जल्द नियुक्ति मिलने की संभावना है।

इस मौके पर मगध-संघमित्रा क्षेत्र के सीएमओएआई के अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, संजय कुमार चौबे, नोडल अधिकारी (पुनर्स्थापन एवं पुनर्वास) राजेश प्रियदर्शी, मगध परियोजना के उप प्रबन्धक (कार्मिक) अभिषेक आनंद एवं वन एवं पर्यावरण विभाग के आला अधिकारी मनीष सिन्हा उपस्थित थे।