Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार में एमएस महाबोधि कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया का शुभारंभ

लातेहार : शहर के पानी टंकी स्थित आईडीबीआई बैंक के पास सोमवार को एमएस महाबोधि कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का विधिवत उद्घाटन किया गया।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

इंस्टीट्यूट का उद्घाटन पूर्व जिप सदस्य महेश सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वहीं, पुजारी त्रिभुवन पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ कराया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस मौके पर इंस्टीट्यूट की डाइरेक्टर कौशल्या कुमारी ने बताया कि इस इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर से रिलेटेड कई तरह के कोर्स कराये जायेंगे। जैसे कंप्यूटर बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स, डाटा एंट्री वर्क सर्टिफिकेट कोर्स, डीटीपी वर्क सर्टिफिकेट कोर्स समेत विभिन्न प्रकार के कई कोर्स शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक है। जीवन में छात्रों की मदद करने के साथ-साथ उनके कौशल को विकसित करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि इस इंस्टीट्यूट का उद्देश्य प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को कंप्यूटर पर काम करने के प्रत्येक चरण की जानकारी देना होगा।

इस अवसर पर विद्युत कार्यपालक अभियंता शमशाद आलम, कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार, राजदेव मेहता, रविंद्र कुमार, छोटन यादव, रेखा देवी, लियाकत अंसारी, अमरावती देवी समेत कई लोग उपस्थित रहे।