Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में एनएच-75 फोरलेन भूमि अधिग्रहण को लेकर सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजे की राशि से रैयत असंतुष्ट

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड के सिंजो शिव मंदिर परिसर में रविवार को सुरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से एनएच 75 फोरलेन में हो रहे भूमि अधिग्रहण में सरकार द्वारा तय मुआवजे की राशि पर चर्चा करते हुए रैयतों ने नाराजगी व्यक्त की। ।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि यहां सरकार द्वारा जो मुआवजा तय किया गया है, वह काफी कम है। जबकि वर्तमान में तय मुआवजे से कई गुना अधिक दाम पर खरीद-बिक्री हुई है। वहीं जब हम 15 डिसमिल तक जमीन खरीदते हैं तो सरकार को राजस्व के रूप में आवासीय मूल्यांकन शुल्क जमा करना पड़ता है, जबकि 15 डिसमिल से कम जमीन जो रैयत की जमीन फोरलेन में जा रही है, उसका मुआवजा भी कृषि योग्य भूमि के बराबर तय किया गया है।

मौके पर मौजूद हरिप्रसाद यादव, जीतेंद्र प्रसाद यादव, परमानंद यादव ने एक स्वर में कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजे की राशि से हम लोग संतुष्ट नहीं हैं। सभी लोगों की मांग थी कि मौजूदा जमीन दर के अनुसार मुआवजा राशि तय की जाये। आगे की रूपरेखा और संवैधानिक तरीके से लड़ने के लिए अगली बैठक 17 जुलाई को लोहिया भवन में आयोजित की गयी है। उक्त बैठक में फोरलेन पर जमीन देने वाले सभी रैयतों को आमंत्रित किया गया है।

मौके पर सीताराम यादव, नरेश यादव, सकलदीप यादव, प्रेमनाथ प्रसाद, प्रदीप यादव, आनंद प्रजापति, अमरेश यादव, दरोगी यादव, सेठा यादव, संजय यादव, केश्वर पासवान, दिनेश सिंह, विशाल पासवान, राजन पासवान, गणेश प्रजापति समेत कई लोग उपस्थित थे।