Breaking :
||जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मुखिया, पंचायत समिति व वार्ड सदस्य समेत चार को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित||लातेहार: बालूमाथ के मंदिरों में चोरी करने वाले चोर गिरोह का भंडाफोड़, व्यवसायी समेत दो चोर गिरफ्तार||पलामू: TSPC के उग्रवादियों ने ईंट भट्ठे पर खड़े पांच ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: पांच लाख के इनामी TSPC सबजोनल कमांडर रोशन जी ने किया सरेंडर, पुलिस पदाधिकारियों ने किया स्वागत||लातेहार: 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर चंदन सिंह खरवार गिरफ्तार, दो इंसास रायफल, ज़िंदा गोली व लोडेड मैगजीन बरामद||लातेहार: रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट से लौट रहे तेज रफ़्तार हाइवा की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल||झारखंड: राज्य के 57 रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधायें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- राज्य सरकार करे सहयोग तो तय समय पर पूर्ण होंगी योजनायें||लातेहार: अफीम तस्करों के खिलाफ चंदवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रेलर ट्रक से 10 टन अफीम डोडा बरामद, अनुमानित कीमत 60 लाख||चतरा: पुलिस ने किया नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार||नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज की अवधि विस्तार पर रोक नहीं लगाने की बात महज अफवाह

लातेहार: मनिका विधायक व डीसी ने महुआडांड़ में तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन

लातेहार : जिले के महुआडांड़ प्रखंड में स्थित संत जोसेफ प्लस टू उच्च विद्यालय, महुआडांड़ में तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र महुआडांड़ का उद्घाटन किया गया। विधायक, मनिका रामचंद्र सिंह एवं उपायुक्त भोर सिंह यादव द्वारा फीता काटकर एवं रिकर्व बॉ (धनुष) से तीर चला कर तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

विधायक मनिका रामचंद्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा लातेहार जिले के युवक-युवती प्रतिभावान एवं मेहनती हैं। महुआडांड़ अनुमंडल क्षेत्र के युवक-युवतियों की प्रतिभा को निखारने तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु सुविधा एवं प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए संत जोसफ प्लस टू उच्च विद्यालय महुआडांड़ में तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि इस तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर इस क्षेत्र के युवक युवती राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

उपायुक्त भोर सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में कहा लातेहार जिले में तीरंदाज़ी खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष केंद्रीय सहायता मद (एससीए) से महुआडांड एवं लातेहार में निर्मित तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केंद्र के लिए 15-15 रिकर्व बॉ एवं तीर का क्रय किया गया है। उन्होंने कहा तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा तीरंदाज़ी खेल में झारखण्ड राज्य के खिलाड़ियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया है। तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना होने से लातेहार जिले से भी तीरंदाज़ी के अच्छे खिलाड़ी तैयार होंगे और विश्व पटल पर जिले की ख्याति बढ़ायें।

इसके पश्चात विधायक मनिका एवं उपायुक्त के द्वारा संत जोसफ प्लस टू उच्च विद्यालय के भवन, लाइब्रेरी, साइंस लैब एवं परिसर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड़ नीत निखिल सुरीन, जिला गोपनीय प्रभारी सुजीत सिंह, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अभय कुमार राय, जिला परिषद सदस्य स्टेला नागेसिया, प्रमुख कंचन कुजूर, उप प्रमुख अभय मिंज, विद्यालय के प्राचार्या फादर दिलीप एक्का छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी एवं आमजन उपस्थित थे।

लातेहार महुआडांड़ तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र